फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेएनयू में नारेबाजी पर इमरान मसूद का पलटवार, बोले-BJP खुद ही ऐसे माहौल बनवाती है

Tue, 06 Jan 2026 02:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जेएनयू परिसर में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने उमर खालिद और शरजील इमाम के लंबे समय से जेल में होने का जिक्र करते हुए बांग्लादेश की स्थिति पर भी टिप्पणी की।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएनयू परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हुई नारेबाजी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा खुद ही करवाती है, ताकि राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में मोड़ा जा सके।

विज्ञापन


उमर खालिद और शरजील इमाम का जिक्र
इमरान मसूद ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम पिछले पांच वर्षों से जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कानून अपना काम कर रहा है, तो फिर इन मुद्दों को बार-बार उछालने की जरूरत क्यों पड़ती है।

यह भी पढ़ें: Meerut: रैपिड रेल के साथ बदलेगा दिल्ली रोड का चेहरा, महापौर ने निगम को दिए प्राथमिकता के निर्देश
विज्ञापन


बांग्लादेश की स्थिति पर भी टिप्पणी
कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह भी देखना चाहिए कि बांग्लादेश में क्या हो रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि पड़ोसी देशों की स्थिति और वहां के हालात पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, न कि सिर्फ नारेबाजी के मुद्दों पर राजनीति की जाए।
विज्ञापन


राजनीतिक बयान से बढ़ी हलचल
इमरान मसूद के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जेएनयू नारेबाजी प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें