फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो किया पत्नी का ये हाल, देखें तस्वीरें

Sat, 14 Jul 2018 09:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
जेठानी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी के होश उड़ गए। विरोध किया तो दोनों ने मिलकर महिला का ये हाल कर दिया। आगे तस्वीरों में देखिए महिला की हालत।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद का है। जेठानी के साथ अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चेहरे पर चाकू के कई वार होने के चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
चरथावल के राम घिज्जू खड़ा गांव निवासी लाल सिंह ने विगत फरवरी माह में बेटी रश्मि की शादी गांधी कालोनी निवासी विपिन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कम दहेज लाने को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता आ रहा था। जिसके चलते एक बार वह अपने मायके चली गई। लेकिन कुछ दिन बाद समझाने पर वापस आ गई थी।

4 of 7
हंगामा करते किसान - फोटो : अमर उजाला
रश्मि का आरोप है कि उसको ससुराल आने पर पता चला कि पति के जेठानी के साथ अनैतिक संबंध हैं जिसको लेकर उसकी पति से आए दिन कहासुनी होने लगी। कई बार पति और जेठानी ने उसके साथ मारपीट भी की।

पढ़ें : भाभी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत देख... उड़े पत्नी के होश, उठाया ये बड़ा कदम
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि मंगलवार रात वह पति को जेठानी से दूर रहने के लिए कह रही थी। इससे गुस्साए पति ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने पास में रखा चाकू उठा लिया और उसके चेहरे पर कई वार किए।
विज्ञापन

6 of 7
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
जिससे वह घायल हो गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिससे बाद ससुराल के लोगों ने ही उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और महिला के बयान दर्ज किए। बाद में उसके परिजन भी देवबंद पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाल सिंह की तहरीर पर आरोपी पति विपिन और जेठानी रविता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी पति भाभी समेत फरार है। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें