फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भड़ाफोड़, असलहा बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 30 Mar 2018 05:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में सिविल लाइन पुलिस ने मॉडल टाउन में रेलवे लाइन के किनारे खेत में चल रही तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बने, अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने सिविल लाइन में पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र के मोहल्ला मॉडल टाउन के पीछे रेलवे लाइन के किनारे खेत में शस्त्र बनाने का कारखाना चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को घेराबंदी कर छापा मारा। वहां तीन लोग तमंचे बना रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरा होने के कारण फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक पौनी देशी बंदूक, सात तमंचे बने काफी संख्या में अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निसार पुत्र यासीन निवासी गांव भुम्मा थाना मीरापुर और फरार साथियों के नाम शादाब उर्फ भीम पुत्र अखलाख निवासी हंडिया मोहल्ला सिविल लाइन और जाहिद निवासी सिकंदरपुर बताए। निसार ने बताया कि वे काफी समय से तमंचे बनाकर आसपास सप्लाई कर रहे थे। एसएसपी ने पुलिस टीम में शामिल इंस्पेक्टर डीके त्यागी, एसआई क्षितिज कुमार, तारिक वसीम, कांस्टेबल अरविंद, रोहित को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें