फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला कांस्टेबल पर पति ने फेंका तेजाब, भतीजी को भी नहीं बख्शा

Sun, 08 Apr 2018 08:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला सिपाही पर तेजाब फेंका, साइड में महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे पुलिस में महिला कांस्टेबल पर उसके पति ने तेजाब डालकर मारने की कोशिश की। आरोपी पति ने महिला की भतीजी को भी नहीं बख्शा और फिर...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर की है। यहां जानसठ के गांव चिंदौड़ा निवासी दिल्ली रेलवे पुलिस में महिला कांस्टेबल पर उसके पति ने तेजाब डालकर मारने का प्रयास किया। महिला को बचाने आई भतीजी भी तेजाब गिरने से झुलस गई। शोरशराबा होने पर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में दोनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। 

गांव चिंदौड़ा निवासी कोमल की शादी दरियाबाद निवासी कपिल से वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद कोमल की दिल्ली रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हो गई थी, जबकि पति कपिल दिल्ली में किसी होटल में प्राइवेट नौकरी करता है। कोमल ने सितंबर 2016 में एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है बेटी होने से ससुराल पक्ष ने कोमल को ताने मारने शुरू कर दिए। इसी बात को लेकर पति व पत्नी में आए दिन झगड़ा रहने लगा था। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर कोमल के साथ मारपीट कर परेशान करने लगा था। हालांकि कोमल ने उसकी बात को अनसुना कर दिया और दोनों अलग अलग रहने लगे। कोमल ने अपनी पुत्री को भी अपनी बहन के यहां पर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को कोमल अपने मायके आई हुई थी। शनिवार की सुबह उसका पति भी ससुराल में गया, उस समय कोमल का भाई अजीत भी घर पर ही था। कपिल ने अजीत को कुछ सामान मंगाने के बहाने से घर से बाहर भेज दिया।

पढ़ें : खिलाड़ियों पर दिनदहाड़े तेजाब से किया हमला, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन

घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पति ने पत्नी की मुंह पर तेजाब फेंका। कोमल ने शोर मचाते हुए अपना मुंह दूसरी ओर कर लिया, जिससे उसका हाथ और कमर पर तेजाब गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। कोमल की चीख-पुकार पर पड़ोस से उसकी भतीजी विमल जैसे ही अंदर आई, तो कपिल ने उसको धक्का दे दिया, जिससे विमल फिसलकर चौक में पड़े तेजाब के ऊपर गिर कर बुरी तरह झुलस गई। इतने में आसपड़ोस के लोग तथा परिजन एकत्र हो गए। आरोपी पति मौका देख कर फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। 

सीओ एसकेएस प्रताप ने सीएचसी में पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। सीओ का कहना है कि तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें