फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पत्नी ने नहीं बनाया खाना, तो गुस्साए पति ने किया ऐसा सुलूक, जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 16 Sep 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मामला यूपी के बागपत जिले का है। जहां एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी के खाना नहीं बनाने पर उसके पति ने उसके साथ किया कुछ ऐसा कि जानकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल पत्नी ने बीमार होने के कारण खाना बनाने से इंकार कर दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे जानकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे। जानें क्या था पूरा मामला:-:-
विज्ञापन

 
Trending Videos

जिले की नई बस्ती में एक महिला को बीमार होने के कारण खाना बनाने से इंकार करना महंगा पड़ गया। महिला ने  खाना पकाने से मना किया तो शौहर ने बीवी के साथ पहले तो खूब मारपीट की फिर उसे तलाक दे दिया। पीड़ित ने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। 
 
शनिवार को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि फरवरी माह में उसकी शादी मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत  नगर की नई बस्ती निवासी  एक युवक के साथ हुई, शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उससे दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने कई बार अपने मायके से रुपये ले जाकर भी ससुरालियों को दिए,लेकिन थोड़े दिन बाद वह दोबारा रुपये की मांग करने लगे, असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 13 सितंबर को वह बीमार थी जिस कारण खाना नहीं पका सकी।  जिसके बाद गुस्साए पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि बाद में पति ने उसको तीन बार तलाक बोल दिया ।

पीड़ित ने मायके वालों को आपबीती बताई। शनिवार को वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू का कहना है कि मामले की जांच की जारी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें