तैयार किए जा रहे हैं सीड एक्सपर्ट
जिला कारागार के अंदर 52 एकड़ कृषि भूमि है। 12 एकड़ भूमि पर सीड प्रोडक्शन होता है। बाकी भूमि पर फसल होती है। यहां उन्नत किस्म के बीज तैयार करने के लिए बीज निगम सहयोग प्रदान करता है। इसके तहत बंदियों को सीड एक्सपर्ट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जैविक खेती और जैविक खाद बनाने की जानकारी भी दी जा रही है। एक्सपर्ट बंदियों को सीजनल खेती का प्रशिक्षण दे रहे हैं। खासकर साग-भाजी और औषधि फसलों पर ध्यान दिया जाता है।
कारागार की कृषि भूमि पर बंदियों का भविष्य तैयार किया जा रहा है। सीड प्रोडक्शन, सीजनल खेती की बारीकियां उन्हें सिखाई जा रही हैं। ताकि बाहर निकलकर वह कृषि को अपनाएं और भविष्य संवारें।
- बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/