मृतक हेड कांस्टेबल सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में चुनाव ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सुशील कुमार किठौर थानाक्षेत्र की साइफन पुलिस चौकी पर वह तैनात थे। मंगलवार को हापुड़-किठौर सीमा पर उनकी चुनाव के तहत ड्यूटी लगी थी।
शाम साढ़े सात बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। सहयोगियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। देर रात डेढ़ बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक सुशील कुमार (45) , निवासी ग्राम किसौली, थाना अगौता, जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे।
पिछले एक साल उनकी पोस्टिंग किठौर थाने में ही थी। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/