फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को दें बढ़ावा, रोजगार उपलब्ध कराए नेता

Wed, 10 Apr 2019 03:31 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेता कोई भी हो और सरकार किसी की भी बने। जाति और धर्म के नाम पर जो राजनीति कर रहे हैं, वह गलत है। उससे समाज बंट रहा है और एक दूसरे के प्रति द्वेष की भावना बढ़ रही है। मेरठ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाएं और नेता विकास को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराए। यह विचार मंगलवार को कंकरखेड़ा सरधना मार्ग स्थित महावीर एजूकेशन पार्क में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत चुनावी संवाद में छात्र छात्राओं ने रखे। उन्होंने मतदान करने की शपथ ली। सभी से मतदान करने का भी आह्वान किया। युवाओं ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति से नुकसान पहुंच रहा है। यदि राजनीति करनी है तो नेता विकास को बढ़ावा देेने के लिए करे। मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाए, यहां एयरपोर्ट बनवाए। एम्स अस्पताल बनाए। इस दौरान कॉलेज के विक्रांत यादव, डॉ. छतर सिंह, डॉ. सैफी संदीप शर्मा, संजीव सैनी, रमेश कुमार, रवि कुमार, इंदु, आकांक्षा कौशिक, रेनू, स्वाति, नेत्रपाल, शिवा, स्वेता पुंडीर, अंकित कुमार, हिमांशु कुमार, विनय तोमर, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विकास पर दें ध्यान
जाति और धर्म के नाम पर जो राजनीति हो रही है, वह गलत है। इससे समाज नीचे की और जा रहा है। नेता विकास पर ध्यान दें और देश को आगे बढ़ाएं। -कहकशा
चिकित्सा है महंगी
मेरठ एनसीआर के नजदीक होने के बावजूद भी यहां एम्स जैसी सुविधा नहीं है। चिकित्सा महंगी होने से उपचार करना मुश्किल हो रहा है। सरकार इस पर ध्यान दे। -अंजलि
जाम से दिलाए निजात
शहर में जाम का आलम यह है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन उसका निदान कुछ नहीं हो सका है। -युक्ति शर्मा
महिला सुरक्षा पर दें ध्यान
नेता को प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुने। -मीना
वादे को करे पूरा
नेता ऐसा होना चाहिए जो चुनाव के समय किए वादों को जीतने के बाद पूरा कराए। अब नेता चुनाव के समय आते है और वादे कर चले जाते हैं और फिर नहीं सुनते। -इकरा सैफी
विज्ञापन

एयरपोर्ट बने
दिल्ली के नजदीक होने पर भी यहां एयरपोर्ट नहीं बना है, जबकि मेरठ के लिए एयरपोर्ट की सख्त जरूरत है। स्पोर्ट्स सिटी और कैंची का यहां सबसे बड़ा उद्योग है। -अभिषेक
रोजगार उपलब्ध कराए
सरकार आती है और चली जाती है, लेकिन युवाओं के लिए कोई कुछ नहीं सोचता। युवाओं के सामने सबसे रोजगार बड़ी समस्या है। यह दूर हो जाए परेशानी नहीं होगी। -सूरज
विकास को दूंगा वोट
अपना वोट अच्छी सरकार और विकास के लिए करूंगा। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना अच्छा लगता है। नेता ऐसा हो जो युवाओं के प्रति गंभीर रहे। -अनुराग शर्मा
विज्ञापन

सख्त कानून बनाए
अभी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के लिए सरकार ऐसा कानून बनाए जिससे उन्हें सुरक्षा मिल सके और वे समाज में खुलकर जी सकें। -मोहम्मद शाहाबाद
सभी करें मतदान
पांच साल में चुनाव आता है, इससे देश की दिशा और दशा तय होती है। इसलिए अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। अन्य को भी प्रेरित करें। -पंकज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें