मेरठ में 18 मई को शुरू होने जा रहा नौचंदी मेला इस बार कुछ खास होने वाला है। मेले को उद्घाटन के दिन से ही खास बनाने के लिए मेला प्रबंधन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में हंसराज हंस अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे वहीं डीजे वायरस भी धमाल मचाएंगे। इनके अलवा पॉप गायक व अन्य कलाकार भी इस कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगे।
पश्चिमी यूपी का एतिहासिक नौचंदी मेला 18 मई को पारंपरिक रूप से शुरू किया जाएगा। मेले को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं ज्यादा से ज्यादा लोग मेले में शिरकत करें इसके लिए प्रचार भी शुरू किया जा चुका है। मेला स्थल पर झूले सर्कस व खान पान के स्टॉल लगने शुरू हो चुके हैं।
मेले के उद्घाटन अवसर पर पंजाबी गायक हंस राज हंस शिरकत करेंगे। इसके अलावा शिवजोत, अलफाज, आतिश, डीजे वायरस, पंजाबी मॉडल एवं एक्टर तमन्ना सोढ़ी, रिया ठाकुर, रणबीर सिंह, एडी सिंह, गौरव नागपाल आदि कलाकार नौचंदी मेले की रौनक बढ़ाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/