फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के लिए सरकार का बड़ा प्लान: सभी जिलों से मांगे प्रस्ताव, अब हर जिले में बनेगा मिनी स्टेडियम

Fri, 16 Jun 2023 04:33 PM IST
कपिल kapil विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ

सार

UP News : यूपी सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। अब ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर जिले में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। जनिए पूरा प्लान क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी खेलकूद की गतिविधियां बढ़ाईं जाएंगी। इसके लिए प्रदेश की सभी पुलिस लाइन में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगे गए हैं। पुलिस अधीक्षक जिले में कितने पुलिसकर्मी तैनात हैं। स्टेडियम के लिए पुलिस लाइन में कितनी जगह है और स्टेडियम में इंडोर व आउटडोर खेलों की क्या व्यवस्था हो सकती है। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पूरा मैप तैयार कर मुख्यालय को भेजेंगे।

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद आम जनता से लेकर पुलिसकर्मियों की सेहत पर काफी प्रभाव पड़ा है। कोई पुलिसकर्मी ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहा है तो कोई शुगर की बीमारी से ग्रसित है। पुलिसकर्मियों की बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। क्योंकि अभी तक अधिकतर पुलिस लाइन में केवल जिम की व्यवस्था है। मिनी स्टेडियम बनने के बाद पुलिसकर्मियों को काफी फायदा होगा।

जिन पुलिस लाइन में जगह नहीं, बाहर तलाशी जाएगी जगह
मेरठ समेत प्रदेश की कई पुलिस लाइन ऐसी है जो काफी पुरानी है और शहर के बीच में आ चुकी है। यहां मिनी स्टेडियम के लिए जगह नहीं है। ऐसे जिलों में पुलिस लाइन के नजदीक ऐसे स्थान पर खाली जगह तलाशी जाएगी, जहां मिनी स्टेडियम बनाया जा सके। मेरठ में भी इसके लिए तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक यहां पर कोई जगह फाइनल नहीं हो सकी है। मेरठ में पुलिसकर्मियों की संख्या करीब साढ़े चार हजार है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी दोनों ही शामिल है।

हापुड़ में जल्द बनेगी स्थाई पुलिस लाइन
मेरठ जोन में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर जिले आते हैं। शामली और हापुड़ में अस्थाई पुलिस लाइन चल रही है। हापुड़ में स्थाई पुलिस लाइन के लिए जगह मिल चुकी है। जिस पर जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी है, लेकिन शामली में अभी जगह फाइनल नहीं है।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा कांड: जिसने शर्म से झुका दीं आंखें, वरिष्ठ वकील की गंदी हरकत से हर कोई हैरान, किशोरी के बयान हुए दर्ज
विज्ञापन

सभी जिलों में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए मुख्यालय की तरफ से प्रस्ताव मांगे गए हैं। मिनी स्टेडियम में सभी तरह की खेलकूद गतिविधियां हो सकेंगी। शामली और हापुड़ में अभी स्थाई पुलिस लाइन नहीं है। बाकी जिलों में जगह की तलाश की जा रही है। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन

यह भी पढ़ें: 
नौचंदी मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, कार चालक की जमकर धुनाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें