फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोंडा पुलिस कर रही तलाश, मेरठ में पिस्टल व तमंचे बना रहा तांत्रिक, साथी सप्लायर गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Fri, 08 May 2026 12:53 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: ब्रह्मपुरी पुलिस ने हथियार सप्लायर शाहिद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। वह तमंचे और पिस्टल सप्लाई करने का काम करता है। मुख्य आरोपी शफीक उर्फ तांत्रिक की पुलिस तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और उससे बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी पुलिस ने मेरठ के बिजली बंबा बाईपास के पास से हथियार सप्लायर शाहिद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। हथियार बनाने वाला मुख्य आरोपी शफीक उर्फ तांत्रिक फरार चल रहा है। उसे गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। धोखाधड़ी के भी एक मामले में गोडा पुलिस को तांत्रिक की तलाश है। वह गोंडा पुलिस से बचकर मेरठ में हथियार बना रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, काफी संख्या में कारतूस और तीन हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने नूर नगर कट से पहले कूड़ा गोदाम के पास घेराबंदी कर शाहिद उर्फ भूरा निवासी रशीदनगर ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हथियार और कारतूस उसने शफीक उर्फ तांत्रिक निवासी चमन कॉलोनी लिसाड़ी गेट से लिए है। वह इन्हें आगे बेचने जा रहा था। 
 
विज्ञापन

शाहिद तमंचा पांच से दस हजार और पिस्टल बीस से पचास हजार रुपये के बीच बेचा करता है। शरीफ उर्फ तांत्रिक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 2007 से हथियार बनाने का काम आरोपी कर रहा है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद फिर से इस काम में लिप्त हो गया है। उसकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें