फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में संपत्ति खरीदने का सुनहरा मौका, आवास विकास का 46 लाख का फ्लैट अब 32 लाख में

Thu, 30 Nov 2023 01:01 PM IST
Dimple Sirohi संकल्प रघुवंशी, न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आवास विकास के 1524 फ्लैट की कीमतों में भारी कटौती की गई है। ऐसे में मेरठ में सपत्ति खरीदने का सुनहरा मौका है। 25 फीसदी तक कीमतें कम की गई हैं। 60 दिन में भुगतान पर पांच फीसदी अतिरिक्त छूट मिलेगी।
 
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में बने फ्लैट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास एवं विकास परिषद ने जागृति विहार एक्सटेंशन में खाली पड़े 1524 फ्लैट की कीमतें 30 फीसदी तक घटा दी हैं। ऐसे में 127 वर्ग मीटर का फ्लैट जिसकी कीमत 46 लाख 4 हजार है, वह महज 32 लाख रुपये में मिल जाएगा। 

विज्ञापन


सभी फ्लैट के लिए 25 फीसदी तो छूट कर ही दी गई है, साथ ही दो महीने में एकमुश्त भुगतान पर पांच फीसदी अतिरिक्त छूट मिलेगी। ऑनलाइन पंजीकरण के तहत दो पंजीकरण भी हो गए हैं, वहीं गाजियाबाद की मंडोला योजना में चार पंजीकरण हुए हैं।

शासन के निर्देश के बाद अब जागृति विहार एक्सटेंशन में बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग के जरिए भी विकास की तैयारी है। योजना में 32 वर्ग मीटर, 57 वर्ग मीटर, 64 वर्ग मीटर, 100 वर्ग मीटर तथा 127 वर्ग मीटर के प्लॉट हैं। 

इन सभी की कीमतों में कटौती की गई है। ग्रुप हाउसिंग के लिए पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट भी दी गई है। लोग बैंक से लोन लेकर भी एक साथ धनराशि चुका सकते हैं। ऐसे में 32 वर्ग मीटर का 12 लाख 60 हजार रुपये का फ्लैट 8.82 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

एक नजर में उपलब्ध फ्लैट की स्थिति
क्षेत्रफल      खाली     फ्लैट कीमत      30% कटौती के बाद कीमत
32 वर्ग मी.    436  1260000 8.82000
57 वर्ग मी.  87  2430000   17,1000
64 वर्ग मी.  236   2950000  20,65000
100 वर्ग मी.  10  4020000  28,14000
127 वर्ग मी.  11 4640000  32,48000

किसानों का गतिरोध दूर होने से बढ़ी हलचल
आवंटियों को लगातार कब्जा देने के साथ ही योजना में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के साथ अब साढ़े नौ करोड़ से विकास कार्य का टेंडर भी जारी किया गया है। किसानों का गतिरोध दूर होने के बाद अब लोगों का रुझान फिर से योजना में दिख रहा है। मेरठ में दो और गाजियाबाद में 4 पंजीकरण हो गए हैं। - राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें