फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अंगूठी पहनाने पहुंचा था लड़का, मंगेतर ने कह दी ऐसा बात, कई घंटे चला हंगामा

Wed, 23 Jan 2019 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एक युवक अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ अपनी मंगेतर के घर अंगूठी पहनाने पहुंचा था लेकिन यहां पहुंचते ही युवक की मंगेतर ने कह दिया कुछ ऐसा कि दोनों परिवारों के बीच कई घंटे तक हंगामा होता रहा। 

विज्ञापन


रोहटा थाने क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को अंगूठी पहनाने की रस्म पूरी करने आए लड़के पक्ष के लोगों के सामने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती थाने पहुंच गई और प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। कई घंटे चले हंगामे के बाद युवती अपने रिश्तेदारों के साथ थाने से चली गई।

एक गांव निवासी युवती की शादी 22 फरवरी को सिवालखास निवासी युवक से तय हो चुकी है। मंगलवार को लड़के पक्ष के लोग युवती को अंगूठी पहनाने की रस्म अदा करने आए। तैयारियों के बीच युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया। अचानक से मना करने पर परिजन नाराज हो गए और डांटने लगे। युवती जबरन शादी कराने पर आत्महत्या की चेतावनी देते हुए रोहटा थाने जा पहुंची। 

युवती ने पुलिस को बताया कि वह गांव निवासी प्रेमी से शादी करना चाहती है पर परिजन जबरन उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को थाने बुला लिया। कई घंटे तक परिजन युवती को मनाने में लगे रहे पर युवती नहीं मानी और प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं परिजन भी प्रेमी से शादी कराने को तैयार नहीं हुए। घंटो तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

युवती ने परिजनों के साथ घर जाने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेजने की तैयारी शुरू कर दी। इस बीच युवती के कुछ रिश्तेदार थाने पहुंचे। बमुश्किल युवती को समझाकर अपने घर ले गए। वहीं, थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि युवती प्रेमी से शादी करना चाहती है। युवती ने अपने घर जाने से इंकार कर दिया। फिलहाल रिश्तेदारों से लिखित में पूर्ण सुरक्षा की बात लिखवाकर उन्हें सुपुर्द किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें