फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, किशोर के प्यार में पागल हुई युवती, अलीगढ़ से पहुंची मेरठ... फिर हुआ फिल्मी ड्रामा

Tue, 07 Jan 2025 07:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला थाने में दोनों ने अपने परिजनों के सामने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही। पुलिस ने सही वक्त आने की बात कहते हुए दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन
love demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ निवासी युवती परिजनों को बिना बताए नाबालिग प्रेमी के पास आ गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस दोनों को थाने ले गई। बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

 

युवती की दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर से कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों फोन पर बात करने लगे। युवती वर्तमान में गुरुग्राम में रहकर पढ़ाई कर रही है। रविवार को युवती बिना परिजनों को बताए अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां से प्रेमी उसे लेकर दौराला थाना क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाली अपनी बुआ के यहां पहुंच गया। लड़के की बुआ ने फोन पर युवती के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।
 
विज्ञापन

बाद में गांव पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में दोनों के परिजन पहुंच गए। यहां युवती ने कहा कि वह किशोर के साथ ही रहेगी। किशोर ने भी कहा कि वह युवती से प्यार करता है। पुलिस ने दोनों को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि दोनों को समझा दिया गया है। युवती अपने परिजनों के साथ चली गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें