फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Thu, 06 Feb 2020 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक को मोदीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कायस्थ गावड़ी निवासी अमित चौधरी (28)गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम करता था। गुरुवार रात अमित का दोस्त आर्यन नेहरा निवासी फफराना, मोदीनगर से किसी गाड़ी बेचने के रुपयों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आर्यन ने तमंचा निकालकर दोस्त अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। 

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें