स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम संस्कार के दौरान दिया गार्ड आॅफ आॅनर
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता सेनानी हेमंत कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद् के गठन में विशेष सहयोग किया। जिसमें वह शुरू से ही अनेक पदों पर रहे। वर्तमान में वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद् के वर्तमान अध्यक्ष थे। वहीं श्री सत्य साईं संगठन को उत्तर प्रदेश में संगठित करने का कार्य किया और अध्यक्ष भी रहे।
जब हेमंत कुमार ने चलाए कई आंदोलन
बेटे गिरीश कुमार के मुताबिक पिता हेमंत कुमार ने अपने जीवन में दिए गए सहयोगों, कार्यों का किसी के सामने ज्यादा जिक्र नहीं किया। वह केवल कार्य पूरा करने पर विश्वास रखते थे। जब वह 15 साल के थे उस वक्त अंग्रेजी हुकूमत बड़े नेताओं को जेल भेजकर उन्हें यातनाएं देकर आंदोलन को खत्म करना चाहती थी। जिसमें काफी संख्या में वरिष्ठ नेता जेल भेज दिए गए। उस वक्त हेमंत कुमार ने मुख्य रूप से कमान संभाली थी। कई बार अंग्रेजों से सामना हुआ। यहीं नहीं उन्हें भी एक वर्ष का कठोर कारावास काटना पड़ा।
सूरजकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार
स्वतंत्रता सेनानी हेमंत कुमार के निधन की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो सैकड़ों लोग उनके परिवार को सांत्वना देने घर पहुंच गए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी पहुंचे। शाम के समय सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी मुकेशचंद ने राष्ट्रीय ध्वज, पुष्प चक्र दिया। अंतिम संस्कार आर्यसमाज विधि से हुआ। इस दौरान दिनेश सिंघल, आशीष वार्ष्णेय, मेनपाल सिंह एनएस जैन, धर्म दिवाकर आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/