सबसे बड़ा फेरबदल चांदीनगर थाने में हुआ है। जहरीली शराब प्रकरण के बाद ललियाना चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह और धौली प्याऊ चौकी प्रभारी रविंद्र परिहार को पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक सुभाष चंद और सलीम अहमद को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच विवेचना विंग भेजा गया।
उपनिरीक्षक कन्छिद को पुलिस लाइन से धौली प्याऊ, के प्रसाद को बागपत कोतवाली से खेकड़ा, एसएसआई प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन से बागपत कोतवाली, एसआई मानवेंद्र सिंह को डूंडाहेड़ा से बागपत, चांदीनगर थाने से मलखान सिंह को छपरौली, चांदीनगर से सुरेंद्र सिंह को बिनौली, एसएसआई दिनेश को चांदीनगर से बिनौली, उपनिरीक्षक उवैश को बिनौली से ललियाना भेजा गया है।
बागपत कोतवाली से एसआई सहंसरपाल को छपरौली, महिपाल सिंह को महिला थाना, शिवराज सिंह को क्राइम ब्रांच से चांदीनगर, संजीव शर्मा को पुलिस लाइन से बालैनी थाने की हिंडन चौकी प्रभारी, सुभाषचंद को बागपत से निवाड़ा चौकी, महिला एसआई सुमन को बिनौली से बागपत, एसआई सूरजभान को चांदीनगर से छपरौली भेजा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/