पीड़िता का आरोप है कि तीनों युवकों ने कोल्ड्रिंक के बहाने उसे शराब पिलाई फिर कमरे पर छोड़ने की बात कहकर सोमदत्त सिटी में कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। अचानक युवती का मौसेरा भाई जब वहां पहुंचा तो दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता और युवती के भाई को धमकी दी। युवती अपने भाई के साथ मेडिकल थाने पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मेडिकल पुलिस ने घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताते हुए सिविल लाइन पुलिस को बुला लिया। सिविल लाइन पुलिस युवती और उसके भाई को लेकर थाने पहुंची, आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भी थाने में बुला लिया।
पीड़िता का आरोप है कि सिविल लाइन थाने में 2 महिला पुलिस कर्मियों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में फट्टे से पीटा। वह हाथ जोड़ती रही उसके बाद भी पुलिस बेरहमी से मारपीट करती रही। बाद में पुलिस ने जेल भेजने की धमकी देकर समझौते में यह लिखवा लिया कि यदि कोई कार्रवाई की तो जेल भेज दिया जाएगा। जबरन युवती से समझौता लिखवा लिया।
युवती का आरोप है कि बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने 40 हजार लेकर दुष्कर्म के आरोपी को थाने से छोड़ दिया। जबकि युवती के मौसेरे भाई से भी 20 हजार रुपये लिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने मेरे परिवार के लोगों को बुलाया और 5 हजार रुपए लेकर सुपुर्दगी में छोड़ दिया और न ही मेडिकल कराया।
गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस अधिकारियों के सामने आप बीती सुना कर बिलख पड़ी। युवती के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी थे।
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है की यदि दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और थाने में पीड़िता को पीटा गया है तो यह गंभीर मामला है। इसमें जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/