फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Sun, 17 Mar 2019 07:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर गई किशोरी के साथ पांच युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी के मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली और बाद में उसे वायरल कर दिया गया, घटना की जानकारी पर पीड़ित के परिजनों ने मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बहन 21 फरवरी की शाम खेत पर गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही मौजूद गांव के पांच युवकों ने किशोरी को दबोच लिया और ईख के खेत में ले जाकर तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

आरोपियों की धमकी से भयभीत किशोरी ने परिजनों से घटना का जिक्र नहीं किया, जिससे उनकी करतूत दबी की दबी रह गई। पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व सामूहिक दुष्कर्म की मोबाइल से बनाई गई वीडियो क्लिप गांव में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। 

परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। पीड़ित परिजनों ने पांचों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर रतनपुरी कमल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी दानिश पुत्र मोहम्मद उमर, उमामा पुत्र तनवीर, फरीद पुत्र आकिल, माज पुत्र मुबस्सिर और सबूर पुत्र गजनफर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने भी गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें