फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, फिर 4 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे PM मोदी

Mon, 21 May 2018 12:06 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का तोहफा देश को देंगे। इसके साथ कई संयोग ऐसे हैं, जो महत्वपूर्ण बन गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार के चार साल 26 मई को पूरे होंगे। अगले दिन 27 मई को वह बागपत में अपनी सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। 28 को कैराना लोकसभा और नूरपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव है। साथ ही 29 मई को किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह किसानों को लुभाने के लिए चौधरी चरण सिंह के नाम पर कोई घोषणा कर सकते हैं। ऐसा कर वह एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें : कैराना उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के साथ ही बागपत के खेकड़ा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 28 मई को कैराना और नूरपुर में उपचुनाव है। भाजपा ने भले ही यह कह दिया हो कि नौ जिलों के लिए कार्यक्रम हैं, लेकिन बागपत से सटे कैराना तक पीएम का संदेश जाएगा ही। गोरखपुर, फूलपुर और अब कर्नाटक में हार के बाद पार्टी कैराना चुनाव को लेकर और भी गंभीर हो गई है। एक अन्य वजह 29 मई को बड़े चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि होना भी है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रधानमंत्री बड़े चौधरी के नाम पर कोई बड़ा एलान करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वह ऐसी कोई घोषणा कर सकते हैं। साल 2014 और 2017 में वेस्ट यूपी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हर भाषण में बड़े चौधरी को किसानों का मसीहा बताया था। बिजनौर में तो यह भी कहा था कि भाजपा सरकार किसान हित में किए उनके कार्यों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रही है। बिजनौर में ही उन्होंने चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष बनाने का एलान भी किया था, लेकिन अभी तक यह घोषणा भर ही है। इसके अलावा बड़े चौधरी को भारत रत्न देने की मांग भी कई दशक से सिर्फ मांग बनकर रह गई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें