आरोप है कि इसी दौरान भीड़ के बीच किसी ने पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। सूचना मिलने पर शामली कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने फायरिंग और पथराव करने का एक दूसरे पर आरोप लगाया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीएसी भी बुला ली गई। इसके बाद पुलिस एक पक्ष से सपा नेता राशिद पहलवान और दूसरे पक्ष से विक्की तथा उसके पिता सतपाल को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामूली विवाद पर टकराव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गंभीरता से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शामली कोतवाली पुलिस के अलावा कांधला, कैराना, आदर्श मंडी, झिंझाना और थानाभवन थानाध्यक्ष को भी पुलिस बल के साथ मौके पर बुला लिया गया था। इसके अलावा पीएसी के जवानों को भी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात कर दिया गया। ताकि माहौल गरमाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
झगड़े के दौरान बाहर से बुलाए गए थे युवक
मोहल्ला बनखंडी में दो पक्षों में झगडे की बड़ी वजह बाहर से बुलाए गए युवक बताए जा रहे हैं। मालूम चला है कि जब झगड़ा हुआ, तो उसके कुछ देर में ही तीन-चार बाइकों पर युवक वहां पहुंचे। इसके बाद गरमागरमी बढ़ी और तनाव हो गया था। पुलिस उन युवकों की पहचान करने में लगी है, जो बाहर से वहां पहुंचे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/