फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रुपये के लेन देन को लेकर युवक पर फायरिंग, पेट को छूकर निकली गोली

Mon, 24 Sep 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घटना यूपी के मवाना की है जहां एक युवक ने रुपये के लेन देन को लेकर दूसरे युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिस कारण युवक घायल हो गया। गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौके से एक खोखा बरामद किया।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन

सठला गांव निवासी शहजाद पुत्र हाजी शब्बीर ने बताया कि उसने गांव के ही एक युवक से दो लाख रुपये ब्याज पर ले रखे थे। मूल वापस दे देने के बाद उसके ब्याज के दस हजार रुपये बकाया रह गए थे। जिसका उसने सोमवार का समय दे रखा था।

शहजाद ने बताया कि गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों को बैठाकर दस हजार रुपये खत्म करा दिए। परंतु कुछ देर बाद आरोपित उसके पास पहुंचा और फायर झोंक दिया। गोली शहजाद के पेट को छूकर निकली। आरोपित ने शहजाद पर दो फायर किए।

गोली लगने से पीड़ित घायल हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में उपचार दिलाया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। एसआई नीरज मलिक ने बताया कि गोली चलाए जाने की सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें