मंडप के बाहर पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
इस घटना के बाद मुकुट महल फिर चर्चा में आ गया है। पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने आज तक सबक नहीं लिया। अक्सर समारोह के दौरान मंडप के बाहर रास्ते पर ही अवैध रूप से गाड़ियां पार्क होने से रास्ता जाम हो जाता है।
गाड़ियों में बैठकर शराब पी जाती है। कई बार ऐसी स्थिति हंगामे की वजह भी बनी है। कई बार लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद एक बार फिर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
वसीयत बनी विवाद का कारण
अस्पताल पहुंचे इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम ने घायल इमरान से बात की तो उसने खरखौदा निवासी अपने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाया। इमरान का कहना है कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। वसीयत इस विवाद की मुख्य जड़ है।
दबिश दी जा रही
घायल ने हमलावर की पुष्टि की है। टीमें गठित कर दबिश डाली जा रही है। जल्द सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
- प्रमोद कुमार गौतम, इंस्पेक्टर टीपीनगर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/