फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा जलकर हुई राख

Mon, 26 Mar 2018 02:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
झुगियों में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 4:00 बजे झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। करीब 100 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी के पास मैदान में करीब दो हजार से ज्यादा झुग्गी झोपडी में सैकड़ों परिवार रहते हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई थी। जिसके बाद एक के बाद एक सैकड़ों झोपड़ियों को आग ने चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारियों के अलावा सीएफओ अजय कुमार शर्मा दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंचे। परतापुर और पुलिस लाइन फायर स्टेशन की एक दर्जन गाड़ियों से करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने परिवार के लोगों को बाहर निकाल दिया। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि आसपास के लोग भी कई घंटे दहशत में रहे। यहां 4 साल पहले भी आग लगने से एक दर्जन लोग झुलस गये थे।

पढ़ें : मेरठ: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद किया काबू

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आग लगने के बाद इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कोई चपेट में नहीं आया। दमकल के करीब 50 से भी ज्यादा फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि आग से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया गया है। आग कैसे लगी है इसकी पुलिस जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें