आरोपी को ले जाते दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, युवती ने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता के पास अपनी मर्जी से युवकों कं साथ आई थी। छह-सात लोगों ने उनकी पिटाई की है। वह हमलावरों को नहीं जानती है। उसका अपहरण नहीं हुआ, वह मनमर्जी से आई थी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला
सहारनपुर के शिवदासपुर निवासी कलीम का पंजाब के बरनाला शहर में हेयर सैलून है। कलीम और युवती का यहीं पर संपर्क हुआ। आठ दिन पहले लड़की गायब हो गई, जिसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। बरनाला से फरार होने के बाद कलीम शनिवार को अपने भाइयों और युवती को लेकर बागपत में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा। इसी दौरान हिंदू संगठनों को भनक लग गई और लव जेहाद का आरोप लगाते हुए मारपीट की। यह भी कहा कि युवती को बेचा जा रहा है।
पंजाब पुलिस युवक-युवती को ले गई
पंजाब के बरनाला से पुलिस रविवार सुबह बागपत कोतवाली पहुंची। इस बीच कोतवाली पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पंजाब पुलिस सहारनपुर के शिवदासपुर निवासी कलीम, नदीम और बुआ के बेटे लखनौती निवासी बुआ के बेटे मुदस्सिर के अलावा युवती को अपने साथ ले गई। बरनाला में कलीम पर युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/