शराब माफिया होने के साथ सतीश घोड़ा दबंग था जिसका अपने गांव में अपनी ही बिरादरी के चंद्रपाल से विवाद चल रहा था। रविवार रात को हिस्ट्रीशीटर अपने दोस्त अनिल को साथ लेकर गांव में चंद्रपाल के घर पहुंचा और गाली गलौच कर दी। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई तो विवाद के बाद मारपीट हो गई।
मारपीट में हिस्ट्रीशीटर के सिर में लोहे की रॉड लग गई और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। वहीं हिस्ट्रीशीटर का मित्र धोलड़ी निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी देहात का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी चंद्रपाल उसके भाई आनंद पुत्र कालीकरण और जयकांत के खिलाफ देर रात हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
शाम को दोनों में हुआ था विवाद
सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि शाम के समय चंद्रपाल और सतीश घोड़ा में विवाद हुआ था। दोनों ने ही शराब पी रखी थी। जिसको लेकर आपस में कुछ कहासुनी हो गई थी। रात में सतीश अपने दोस्त को लेकर चंद्रपाल के घर पहुंचा और महिलाओं को भी गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी।
कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हिस्ट्रीशीटर और इनामी की पीटकर हत्या की है, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/