ऑटो चालक की बेटी ने दो माह पूर्व गांव के ही युवक के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर बलात्कार का मुकदमा मवाना थाने में दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी का परिवार उत्पीड़न कर रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह का कहना है कि दुष्कर्म में नामजद आरोपी जेल में बंद हैं।
लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि बेचारे ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि गुरुवार रात जेल में बंद आरोपी के परिजनों ने ऑटो चालक की बेटी से मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक ने नई रस्सी खरीदी, उसके बाद ऑटो सड़क पर खड़ाकर फांसी लगा दी।
युवती ने दी मारपीट की सूचना
गुरुवार रात को युवती ने यूपी 100 को सूचना दी कि एक व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस आरोपी को उठाकर थाने ले आई। सुबह गांव वाले थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि युवती ने झूठा आरोप लगाया है।
बाद में गांव वाले ने राकेश कश्यप की ओर से एक पत्र सीओ को दिया। इसमें कहा गया है कि उसने युवती के परिवार को मकान बनाने के लिए रुपया उधार दिया था। उधार के रुपये मांगने पर परिवार के खिलाफ युवती ने बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसमें वह तथा उसके दो बेटे जेल चले गए थे। फिलहाल जमानत पर हैं। एक बेटा राज कश्यप जेल में है। पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी परिवार 15 लाख रुपये मांग रहा है। वहीं राकेश मवाना थाने में ही हिरासत में था।