अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
किठौर के जंगल मे गोकशी की सूचना पर पहुंचते ही गोकशी कर रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए तीन बदमाशों को फरमान पुत्र यूसुफ, नवेद पुत्र कमरू और मारूफ पुत्र आसमोहमद निवासी मोहल्ला कुरैशियान किठौर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कुल्हाड़ी व चाकू बरामद किए गए। घायल बदमाश मारूफ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देररात भावनपुर के नंगलाशाहू में भी गोकशी पकड़ी गई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/