फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को मारी गोली

Sun, 11 Mar 2018 01:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां रविवार को पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को जांबाज अफसर ने गोली मारी। तीन बदमाश गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। जहां रविवार सुबह किठौर में गोकशी की सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। इस बीच बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फिर पुलिस अफसरों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोलियां चला दी। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं शनिवार देररात भावनपुर क्षेत्र के नंगलाशाहू गांव में एक बरात के आने से चंद घंटे पहले सपा नेता की डेयरी में भी पुलिस ने गोकशी पकड़ी थी। 

पढ़ें : यूपी: एक लाख के इनामी बदमाश हप्पू को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार

अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
किठौर के जंगल मे गोकशी की सूचना पर पहुंचते ही गोकशी कर रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए तीन बदमाशों को फरमान पुत्र यूसुफ, नवेद पुत्र कमरू और मारूफ पुत्र आसमोहमद निवासी मोहल्ला कुरैशियान किठौर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कुल्हाड़ी व चाकू बरामद किए गए। घायल बदमाश मारूफ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देररात भावनपुर के नंगलाशाहू में भी गोकशी पकड़ी गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें