फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम

Thu, 20 Jan 2022 06:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ की हॉट सीट पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने भी बड़ा दांव खेला है। चंद्रशेखर ने इस सीट पर भूपेंद्र बाफर को प्रत्याशी बनाया है। जानिए भूपेंद्र बाफर का नाम क्यों बदनाम है। 
विज्ञापन
भूपेंद्र बाफर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी ने मेरठ की सिवालखास सीट से चर्चित भूपेंद्र बाफर पर दांव खेला है। बताया गया कि बाफर गांव निवासी भूपेंद्र बाफर ब्लॉक प्रमुख और प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय तक रालोद की राजनीति की। भूपेंद्र बाफर पश्चिम में पदाधिकारी रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी: मेरठ कैंट से भाजपा को चुनौती देंगे जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, मुजफ्फरनगर में बदले समीकरण
 
बता दें कि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने उन्हें सिवालखास से सिंबल दे दिया है। बाफर कई प्रकरण में चर्चित रहे हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। भूपेंद्र बाफर पिछले समय से क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं अन्य दलों के समर्थकों में यह भी चर्चा है कि भूपेंद्र बाफर अपने क्राइम रिकॉर्ड को लेकर काफी बदनाम है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के नामांकन से दो दिन पहले अपनी दूसरी सूची जारी की। इसमें मेरठ कैंट से जिला अध्यक्ष अवनीश काजला को टिकट दिया गया है। वहीं, मेरठ शहर से नगर निगम में उपाध्यक्ष रंजन शर्मा को टिकट देकर शहर में भाजपा के लिए कड़ी चुनौती तैयार कर दी है। भाजपा ने भी कमल दत्त शर्मा को शहर सीट से मैदान में उतारा है। इसके अलावा मेरठ दक्षिण से नफीस सैफी, सरधना से सैय्यद रियानुद्दीन और सिवालखास से जगदीश शर्मा को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने पहली सूची में किठौर से बबीता गुर्जर और हस्तिनापुर से अभिनेत्री और मॉडल अर्चना गौतम को टिकट दिया था।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : आजाद समाज पार्टी में शामिल उमा किरण को सपा ने किया निष्कासित

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें