जानकारी के अनुसार नगर के सुभाष चौक पर एक साधु ने शराब पीने के बाद वहां से गुजर रही महिलाओं के कपड़े पकडने व उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। यहां तक कि शराबी साधु आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौच करने लगा। इस पर वहां लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने शराबी की जमकर धुनाई कर डाली।
भीड़ एकत्रित देख पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शराबी ने दोनों सिपाहियों को मुख्यमंत्री योगी से सस्पेंड कराने की धमकी दी और अभद्रता करने लगा। इस पर पुलिस ने शराबी पर जमकर लाठी फटकारी। बाद में शराबी साधु ने माफी मांग ली। जिसके बाद पुलिस ने शराबी को वहां से भगा दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि साधु ने अधिक शराब पी रखी थी। शराब के नशे में अधिक होने के कारण उस पर चला भी नहीं जा रहा था। माफी मांगने के बाद उसे जाने दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/