फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक रोकने को लेकर हुई हाथापाई, होमगार्ड ने डंडा मारकर तोड़ दिया युवक का हाथ

Tue, 28 Aug 2018 05:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामला मुजफ्फरनगर के खतौली का है जहां जानसठ तिराहे पर बाइक रोकने को लेकर होमगार्ड के साथ बाइक सवार की कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि होमगार्ड ने डंडा मारकर बाइक सवार का हाथ तोड़ दिया। हालांकि बाद में समझौता होने पर मामला रफा दफा करा दिया गया है। आगे क्लिक में जानें क्या था पूरा मामला :-
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मोहल्ला ढाकन चौक निवासी रफाकत अली मंगलवार दोपहर को बाइक पर किसी काम से कहीं जा रहा था। जानसठ तिराहे पर तैनात होमगार्ड ने रफाकत अली को बाइक रोकने के लिए कह दिया। बाइक नहीं रोकने पर होमगार्ड ने डंडा मार दिया। डंडा लगने से रफाकत अली का हाथ टूट गया। इसी बात को लेकर रफाकत अली और होमगार्ड के बीच कहासुनी हो गई।

कहासुनी के बाद दोनों में हाथापाई हुई। वहां मौजूद अन्य होमगार्डों व लोगों ने बीचबचाव करा दिया। पीड़ित अपने साथियों को लेकर होमगार्ड की शिकायत करने थाने में पहुंचा। पीड़ित ने पहले बताया कि जानसठ तिराहे पर सिपाही ने बिना किसी कारण के डंडा मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि बाइक सवार की तिराहे पर होमगार्ड के साथ हाथापाई हुई है। बाद में मोहल्ले के जिम्मेदार लोग थाने पहुंचे। इन लोगों ने आपस में समझौता करा दिया। पीड़ित ने भी होमगार्ड के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें