कार्यक्रम के लिए तैयार मंच
- फोटो : अमर उजाला
जनसभा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर प्रकाश डालेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जनसभा में मेरठ, बागपत, हापुड़ और आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने पदयात्रा मार्ग पर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की है ताकि लोगों को असुविधा न हो। भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है, वहीं सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शहरभर में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।