फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को लेकर आई बड़ी खबर, पूरी होगी सबसे बड़ी मांग, गडकरी ने दे दिया है आदेश

Fri, 14 Nov 2025 07:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बताया कि था कि इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। इसके बाद गडकरी ने लाइटें लगाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस–वे (डासना से मेरठ फेज–4)जल्द ही जगमगाता दिखेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इससे जहां यातायात सुगम होगा, वहीं दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

 

सांसद अरुण गोविल ने बताया कि उन्होंने गडकरी से मिलकर इस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने का अनुरोध किया था। यह महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। सांसद ने बताया कि यह मांग इसलिए उठाई थी क्योंकि एक्सप्रेस–वे के इस लंबे खंड पर रात के समय प्रकाश की कमी के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं। यात्रियों को असुविधा होती थी तथा सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी रहती थीं। 
 

सांसद ने बताया कि उनके आग्रह को मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से लिया और उनके निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), गाजियाबाद ने इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी है।
 
विज्ञापन

लगभग 30 किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था होने से यात्री रात में हाईवे से सकुशल जल्दी अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुंदर एवं तनावमुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा। क्षेत्र की यातायात सुविधा और अवागमन की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा। सांसद अरुण गोविल ने इस स्वीकृति के लिए नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

ये भी देखें...
UP: बिजनौर में 67 साल के बुजुर्ग ने यूकेजी की छात्रा से किया दुष्कर्म, टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें