सहारनपुर की बेटी प्राची ने दोहा में चल रही एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। प्राची ने यह पदक 400 मीटर रिले दौड़ में हासिल किया है।
सरसावा क्षेत्र के ग्राम झबीरण की रहने वाली प्राची ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश का नाम चमकाया। दोहा कतर में हुई प्रतियोगिता में प्राची ने 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीता है।
मंगलवार को भारत की संजवनी जाधव ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियंनशिप में महिलाओं की दस हजार मीटर सपर्धा ने में कास्य पदक जीता था। वहीं इससे पहले तीस वर्षीय गोमती मारिमुतु ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल करके एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को यहां भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
भारत ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल चार पदक जीते। भारत ने रविवार को दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। फर्राटा धाविका दुती चंद ने 100 मीटर में लगातार दूसरे दिन अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा। वहीं अब प्राची के रजत पदक जीतने के बाद भारत की झोली में आए पदकों की कुल संख्या चौदह हो गई है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/