अवैध कटान को लेकर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर में धार्मिक स्थल के पास अवैध पशु कटान को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
नानौता के मोहल्ला शेखजादगान स्थित एक मीनार मस्जिद के पास मकान में अवैध पशु कटान किया जा रहा था। जानकारी होने पर आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। पुलिस के अनुसार मकान से काफी मात्रा में मांस व दो जीवित पशुबरामद किए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/