फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आरटीओ में खुलेआम दलालराज, ग्राहकों से वसूल रहे 1500 से 2500 रुपये 

Sat, 14 Sep 2019 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ में आरटीओ में दलाल फिर से सक्रिय हो गए हैं। चालान से बचने के लिए हर किसी को डीएल बनवाने की जल्दबाजी है और ऐसे में वे दलालों के पास जा रहे हैं। अब आरटीओ में दलालों को खुलेआम देखा जा सकता है। ये दलाल स्लॉट आगे की तिथि का मिलने के बाद भी उनका काम पहले ही कराने का दावा कर लोगों से 1500 से 2500 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को बताया जा रहा है कि विदाउट डीएल 5000 रुपये का चालान कटेगा। इससे बचने के लिए आधे रुपये ही तो खर्च करने पड़ रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने इन दलालों को कैमरे में कैद किया। हालांकि आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने आफिस में दलालों के प्रवेश से इंकार किया है। कुमार ने बताया कि उन्हीं लोगों का काम हो रहा है जिन्हें स्लॉट मिला है।
विज्ञापन

स्लॉट बढ़ाने की कवायद में जुटा आरटीओ
मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के बाद बढ़ी डीएल बनवाने की भीड़ को राहत देने के लिए आरटीओ ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए आरटीओ ने जहां 150 स्लॉट प्रतिदिन से बढ़ाकर 200 स्लॉट प्रतिदिन कर दिए हैं वहीं इसे और बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कंप्यूटर सिस्टम स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। 

इसके लिए अधिकारियों ने परिवहन मुख्यालय से मांग की है। इसके साथ ही विभाग ने अभ्यर्थियों को एजेंटों के हाथों लुटने से बचाने के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया अपनाने के बाद सीधे ऑफिस में आकर डीएल बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें