मेरठ में आरटीओ में दलाल फिर से सक्रिय हो गए हैं। चालान से बचने के लिए हर किसी को डीएल बनवाने की जल्दबाजी है और ऐसे में वे दलालों के पास जा रहे हैं। अब आरटीओ में दलालों को खुलेआम देखा जा सकता है। ये दलाल स्लॉट आगे की तिथि का मिलने के बाद भी उनका काम पहले ही कराने का दावा कर लोगों से 1500 से 2500 रुपये तक वसूल रहे हैं।
लोगों को बताया जा रहा है कि विदाउट डीएल 5000 रुपये का चालान कटेगा। इससे बचने के लिए आधे रुपये ही तो खर्च करने पड़ रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने इन दलालों को कैमरे में कैद किया। हालांकि आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने आफिस में दलालों के प्रवेश से इंकार किया है। कुमार ने बताया कि उन्हीं लोगों का काम हो रहा है जिन्हें स्लॉट मिला है।