किठौर में 17 फरवरी को एक मीट कारोबारी के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल आई। जिसमें आरोपी ने खुद को ऊधम सिंह बताया और दस लाख की रंगदारी मांगी। जांच में आरोपी दुकानदार निकला। जिसको क्राइम ब्रांच ने जेल भेजा।
योगेश भदौड़ा के नाम से मांगी थी रंगदारी
18 फरवरी को कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम से नदीम निवासी शूकरनगर ब्रह्मपुरी से रंगदारी मोदीनगर निवासी एक बीटेक छात्र ने मांगी थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि धमकी देने में खोये गए सिम का प्रयोग हुआ था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और मोबाइल भी बरामद किया।
अनिल दुजाना के नाम से आई कॉल
25 जनवरी को अनिल दुजाना के नाम से परतापुर के कारोबारी सुरेश कुमार से पांच लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने जांच की तो आरोपी एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाला सुपरवाइजर निकला। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/