फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खुल गया पत्नी के कत्ल का राज, पिता के साथ मिलकर पति ने दिया था वारदात को अंजाम

Wed, 13 May 2020 10:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • अनैतिक संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या
  • अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी को गला दबाकर मारा था
  • पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पिता-पुत्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में गांव चंदनवाला निवासी चेतन ने अपनी पत्नी की हत्या अनैतिक संबंधों के शक में अपने पिता के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नहर के पास ले जाकर जला दिया। नगीना देहात पुलिस ने हत्यारोपी पिता पुत्र को दबोच लिया है।

विज्ञापन


एसपी देहात संजय कुमार के अनुसार मुरादाबाद निवासी आसाराम ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी बहन रीना की शादी करीब 11 साल पहले थाना नगीना देहात के गांव चंदनवाला निवासी चेतन से हुई थी। आरोप लगाया कि चेतन व उसके परिवारवाले रीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 11 मई को उसे सूचना मिली कि चेतन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर रीना की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने चेतन व उसके पिता महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: शराब पीने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन


एसपी देहात के अनुसार चेतन को अपनी पत्नी रीना के किसी और से अनैतिक संबंध होने का शक था। चेतन की पत्नी किसी और से फोन पर बात करती थी और कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मानी। इसी बात पर 11 मई को दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में चेतन ने गला दबाकर रीना की हत्या कर दी। साक्ष्य नष्ट करने के लिए चेतन और उसके पिता ने शव को बोरे में भरकर नहर किनारे ले जाकर जला दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन, जली हुई हड्डियां व पेट्रोल की खाली बोतल बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एसआई सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबिल सन्नी कुमार, दीपक तोमर शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें