फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Wed, 25 May 2022 11:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में किठौर क्षेत्र के शोल्दा गांव में बुधवार को नशेड़ी जुगनू ने अपनी दिव्यांग मां ओमवती (55) को पीट-पीटकर मार डाला। यह पता लगने पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला का दूसरा बेटा बाहर गया हुआ है। उसके आने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।   

विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि ओमवती का बेटा जुगनू शराब पीने का आदी है और राजमिस्त्री का काम करता है। रात में जुगनू नशे में धुत होकर आया था, जिसका मां ओमवती ने विरोध कर दिया। आरोप है कि जुगनू ने मां को पहले पीटा और फिर उन्हें धक्का दे दिया। ओमवती का सिर दीवार में लगा और वह बेहोश हो गईं। 

वहीं चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ओमवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर किठौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी जुगनू को गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP में बुलडोजर: कहीं अवैध कब्जों पर गरजा तो कहीं ध्वस्त हुईं कॉलोनियां, तस्वीरों में देखें योगी के अफसरों की कार्रवाई

लोगों ने बताया कि ओमवती पक्षाघात की वजह से दिव्यांग हो गई थीं। ओमवती के पति की काफी समय पूर्व मृत्यु को चुकी है। पुलिस ने बताया कि जुगनू का दूसरा भाई दिल्ली में कहीं मजूदरी करता है। उसे फोन पर सूचना दी गई है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LLB स्टूडेंट मर्डर केस: लाल घेरे में खौफनाक हैं ये तीन चेहरे, गांव में की थी ऐसी वारदात, अभी तक दहशत में लोग, तस्वीरें भी दर्दनाक

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आरोपी के भाई को बुलाया गया है। उसके आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्थानीय लोगों से बयान लिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें