फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर बवाल: पुलिस ने 13 लोगों को दबोचा, 100 से ज्यादा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 13 Oct 2018 10:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदरिया बाजार में फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हादसे में दलित युवक की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में जहां दलित युवक के चचेरे भाई की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं पुलिस की तरफ से 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों पर रासुका के तहत भी कार्रवाई किए जाने की तैयारी कर रही है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले का है।  

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी दलित युवक जोशन पुत्र धनुष की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद भड़के लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस समेत 20 से अधिक वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की थी। मौके पर पहुंची डायल-100 को दौड़ाते हुए पुलिस पर भी जमकर पथराव किया गया था। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ते हुए लाश को कब्जे में लिया था।

बता दें कि मौके से पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनका शनिवार को मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में जहां जोशन के चचेरे भाई टिंकू की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं पुलिस की तरफ से एसआई शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बवाल में शामिल आरोपियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौके से गिरफ्तार किए गए पिंकू, रविंद्र उर्फ काला, सन्नी, राजू, अंकुश, बिट्टू, बोबीत उर्फ भूरा, नीटू, शिवा, सोनू व मिंटू सभी निवासी मलीरा के साथ ही दिनकरपुर निवासी दीपक व सांझक निवासी विजय को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें