फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम, सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटे डेढ़ लाख रुपए

Fri, 10 Jul 2020 05:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


बताया गया कि सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन पर तमंचे से फायर किया, इस दौरान सेल्समैन नीचे बैठ गया और बाल-बाल बच गया। 

यह भी पढ़ें: आपबीती सुनाकर बिलख पड़े बच्चे, आश्रम की सच्चाई जानकर अफसर भी हैरान, ये है पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लूट की सूचना पर सीओ सिटी, आदर्श मंडी और शहर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन की। पुलिस के अनुसार बदमाश जाते हुए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें