महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक छात्रा ने सीओ दौराला कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर मुकदमे से दुष्कर्म की धारा हटा दी। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है।
पुलिस के अनुसार एमकॉम की छात्रा ने करीब पांच माह पूर्व आरोप लगाया था कि गुलावठी बुलंदशहर निवासी शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना कंकरखेड़ा पर दुष्कर्म, गालीगलौज, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना सीओ दौराला कर रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही चार्जशीट लगाई। अब दुष्कर्म की धारा भी हटा दी। छात्रा गुरुवार को अपने अधिवक्ता के साथ सीओ दौराला के कार्यालय पहुंची। उस समय सीओ भी ऑफिस में मौजूद थे। पीड़िता ने हंगामा करते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया।
न्यायोचित कार्रवाई होगी
विवेचना के आधार पर दुष्कर्म की धारा हटाकर धोखाधड़ी की धारा लगाई गई है। इस संबंध में विधिक राय लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। पीड़िता से बात कर पीड़िता को चार दिनों का समय दिया गया है। न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज कुमार सिंह, सीओ दौराला
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/