फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: सगा भाई निकला छोटे भाई का कातिल, वजह जानकर पुलिस अफसर हैरान

Thu, 01 Nov 2018 09:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार के बेटे की हत्या का गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि बड़ा सगा भाई निकला। हत्यारोपी भाई ने छोटे भाई के सिर में गोली मारी और घर आकर सो गया था। उसको शक था कि उसके पिता सारी संपत्ति छोटे भाई के नाम कर देंगे। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन

 
मामला परतापुर थाना क्षेत्र के पूठा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी की है। सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार रविंद्र सिंह के बेटे अविनाश (15) की 30 अक्टूबर की सुबह पांच बजे हत्या हुई थी। रविंद्र ने अज्ञात बदमाश पर केस कराया था। एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इस घटना का खुलासा किया। बताया कि हत्या के बाद पुलिस ने इसकी गंभीरता से जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अविनाश के जाने के तीन मिनट बाद तेजी से उसका भाई अंकित जाता दिखा।  

उसको लेकर पुलिस ने अंकित से सख्ती से पूछताछ की गई। अंकित ने भाई अविनाश की हत्या करना कबूल किया। पुलिस के मुताबिक अंकित ने बताया कि उसके पिता रविंद्र उसको छोटी-छोटी बातों पर डांटते थे और धमकी देते कि वह उसको संपत्ति से बेदखल कर देंगे। इसको लेकर अविनाश भी उससे किनारा करने लगा था। उसको लगा था कि अविनाश के नाम पिता सारी संपत्ति कर सकते है। इसको लेकर उसने अपने भाई को मारने का प्लान बनाया। जैसे ही अविनाश ट्यूशन के लिए बात करने घर से निकला, तभी उसका पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को देखकर झाड़ी में छुपा, वहीं पर मारी गोली 
इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक के मुताबिक अंकित ने बताया कि उसको देखकर अविनाश झाड़ी में छुप गया था। अंकित ने वहीं पर जाकर अविनाश के सिर पर सटाकर गोली मारी व वहां से भागकर घर आकर सो गया। 5:30 बजे उसकी मां ने अंकित को उठाकर अविनाश का पता लगने को कहा। अंकित बाहर घूमकर आ गया। फिर 6 बजे उसकी मां चिल्लाई कि अविनाश को ढूंढो, कहां चला गया। उसके बाद अंकित और उसकी मां ने अविनाश की ढूंढ मचाई। अंकित अपनी मां को झाड़ी के पास ले गया, जहां अविनाश खून से लथपथ तड़प रहा था। अंकित उसको उठाकर बाइक से अस्पताल ले गया। पांच घंटे बाद 11 बजे अविनाश ने दम तोड़ दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें