फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरिये से प्रहार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, वारदात के पीछे है बड़ी वजह

Thu, 20 Aug 2020 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंतवाडा में 25 वर्षीय युवक संजय पुत्र सौरज की बुधवार रात को सिर में सरिया मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पड़ोसी मांगेराम पुत्र ह्रदयराम को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी मांगेराम का कहना है कि युवक संजय रात में बदनीयति से उनके मकान में घुस आया था। भतीजी के शोर मचाने पर वह दरवाजा खोल कर भागने लगा, इसी दौरान उसने संजय के सिर पर सरिये से प्रहार किया। संजय शराब पिए हुए था। घायल अवस्था में वह अपने घर पहुंच गया। जहां अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने उसे मृत अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि जांच के बाद हत्यारोपी मांगेराम को हिरासत में लिया गया है। संजय के परिजन बाहर गए हैं। वह आकर जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें