उत्तर प्रदेश के शामली शहर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। शव के पास ही खून से सना चाकू बरामद हुआ है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। सहारनपुर से पहुंचे जीआरपी के सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया।
रविवार सुबह करीब छह बजे रेलवे के की-मैन संजीव कुमार रेलवे लाइन की जांच करने के लिए जा रहे थे। धीमानपुरा रेलवे फाटक से आगे होम सिग्नल (आउटर) के निकट रेलवे लाइन पर युवक का शव देखा। उसने सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। जीआरपी थाना प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा और आदर्श मंडी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने पता चला कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को शव के निकट खून से सना चाकू पड़ा मिला। मृतक के पास से एटीएम कार्ड, पर्स में करीब 500 रुपये, दिल्ली मेट्रो का ट्रैवलिंग कार्ड, बेड शीट, सिगरेट की खाली डिब्बी और पानी की बोतल मिली है। पुलिस ने मौके पर मिले सभी सामान को कब्जे में ले लिया।
वहीं शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेज दिया। सहारनपुर से जीआरपी के सीओ रामलखन मिश्रा भी शामली पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: योगी सरकार का माफिया के खिलाफ शिकंजा, कुख्यात योगेश भदौड़ा की संपत्ति भी कुर्क
आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली
युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन फिलहाल कोई क्लू नहीं मिल सका।
हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश
युवक की हत्या करने के बाद जिस तरह से शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया है, उससे लगता है कि हत्यारों ने उसे ट्रेन दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कोरोना काल में ट्रेनें बंद हैं, लेकिन मालगाड़ी चल रही है, लेकिन कोई मालगाड़ी आ पाती, उससे पहले ही शव पड़ा होने की जानकारी मिल गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/