उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के एक गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: यूपी: खादर में ऐसे बनती थी कच्ची शराब, पुलिस ने किया पर्दाफाश, देखिए मौके की तस्वीरें
नकुड़ क्षेत्र के गांव सहसपुर जट्ट में शुक्रवार शाम को अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि अंकित सहारनपुर के गांव ढकदेई का निवासी था। वह सहसपुर जट्ट में छह साल से क्लीनिक चलाता था। क्लीनिक से चंद कदम की दूरी पर किसी मरीज को देखने जा रहा था। इसी दौरान हत्यारोपी ने सीने पर गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/