फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन साल की मासूम के साथ पिता ने की ऐसी करतूत, परिजनों के उड़े होश

Fri, 19 Oct 2018 09:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रेप - फोटो : self
विज्ञापन

यूपी में बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में नवरात्र की सप्तमी पर जब कन्याओं को भोग लगाकर व्रतों का पारायण किया जा रहा था तब एक शराबी ने अपनी तीन साल की बेटी को 11 हजार रुपये में दिल्ली में बेच दिया। शराबी की करतूत से उसके परिजनों के होश उड़े हुए हैं। परिजन मासूम को वापस लाने के लिए शनिवार को दिल्ली जाएंगे। इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। 

विज्ञापन


बाजारकलां निवासी एक व्यक्ति शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी की कुछ महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शराबी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी पांच साल की व छोटी बेटी तीन साल की है। शराबी के परिजन ही उसकी दोनों बेटियों का लालन पोषण कर रहे थे। बुधवार को शराबी दिल्ली में किसी रिश्तेदार से मिलने की बात कहकर घर से गया था और अपनी छोटी बेटी को भी साथ ले गया था। वह देर रात शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। उसके साथ उसकी बेटी नहीं थी। बेटी के उसके साथ न होने से परिजनों के होश उड़ गए। अधिक नशे में होने के कारण वह बेसुध हो गया। परिजनों ने उससे बात करने के लिए किसी तरह रात काटी। सुबह को जब परिजनों ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से साढ़े आठ हजार रुपये मिले। उसने बताया कि बेटी को उसने दिल्ली में एक दंपति को 11 हजार रुपये में बेच दिया है। उसने कहा कि वो दोनों बेटियों का खर्च नहीं उठा सकता है। 

मोहल्ले वालों का कहना है कि शराब के लिए उसने बेटी को 11 हजार रुपये में बेचा है। उसकी दोनों बेटियों का पालन पोषण तो उसके परिजन कर रहे हैं। वह तो बेटियों के खर्च के लिए एक रुपया भी परिजनों को नहीं देता है। मोहल्लेवालों के मुताबिक जिस दंपति ने बेटी खरीदी है, उससे व्यक्ति के परिजनों ने बात कर ली है। शनिवार को वे बेटी को अपने साथ ले आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें