रेकी के बाद की गई वारदात
मंदिर में तीन दिन से मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था। तीनों दिन परिवार के लोग वहीं जा रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पूरी रेकी के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया है। अंकुर गुप्ता की पत्नी पुष्पा दोपहर को कुछ देर के लिए पोती और पोते को स्कूल से लेने घर आई थी। 15 मिनट के भीतर बदमाशों ने लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
स्विफ्ट गाड़ी का रजिस्ट्रेशन प्रियंका शर्मा के नाम पर
टीपीनगर थाना प्रभारी संतशरण सिंह ने बताया कि गार्ड कुछ दिन पहले ही नया आया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। स्विफ्ट गाड़ी के बारे में भी जानकारी की जा रही है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन प्रियंका शर्मा के नाम पर आ रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ रेंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार जिलों के 50 हजार लोगों का शांतिभंग में चालान
आने-जाने वालों का नहीं रखा जाता रिकॉर्ड
कॉलोनी में गार्ड के होने के बावजूद किसी भी आने-जाने वाले से पूछताछ नहीं की जाती है। लोगों ने बताया कि इसी का नतीजा है कि दिनदहाड़े वारदात हो गई।